ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला: पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई को महिला एवं नाबालिगों की सुरक्षा के प्रति पुलिस की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 12 वर्षीय बालिका पिछले कुछ दिनों से डरी-सहमी थी। परिजनों के पूछने पर उसने बताया कि उसका पड़ोसी संतोष चौहान पिछले चार-पांच दिनों से लगातार उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। 11 अप्रैल को जब बालिका घर के बाहर अकेली थी, तब आरोपी ने अशोभनीय हरकतें कीं और उसे किसी को न बताने की धमकी दी। घटना की सूचना मिलने पर 12 अप्रैल को परिजन थाना कोतरारोड़ पहुंचे। प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी के निर्देशन में बालिका का बयान महिला पुलिस अधिकारी के माध्यम से दर्ज किया गया और मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर निकली भर्ती..3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका! बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त...