Raftaar News Cg

देवगांव में टेट्रान बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन…! कोटमी सोनार की टीम रही विजयी…! समापन में शामिल हुए कांग्रेस नेता राजवाल…..? 

मस्तूरी:- (विमल कांत की रिपोर्ट) विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवगाँव में ग्रामीण स्तरीय टेट्रान बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लगातार चल रहे प्रतियोगिता में क्षेत्र सेअनेकों क्रिकेट टीमों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसका शुभारम्भ अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना कर, श्रीफल तोड़कर, फीता काटकर किया गया था। जिसमें समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता अशोक राजवाल शामिल हुए।

जिन्होंने खिलाड़ियों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में कांग्रेस सरकार ने बजट में बड़ा सौगात दिया है, छत्तीसगढ़ ओलंपिक को करोड़ो का बजट दिया हैं, सरकार खेल को बढ़ावा दे रही हैं। कांग्रेस सरकार युवाओं पर भरोसा जता रही है। फाइनल मैच कोटमी सोनार और देवगाँव के बीच खेला गया, जिसमें कोटमी सोनार टीम ने शुरुआत बैटिंग करते हुए दस ओवर के मैच में नब्बे रन का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुए देवगाँव टीम ने दस ओवर में पाँच विकेट खोकर सत्तासी रन ही बना पाये। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर कोटमी सोनार की टीम ने पन्द्रह हजार व शील्ड द्वितीय ईनाम देवगाँव टीम ने प्राप्त कर विजय हासिल की। इस दौरान कांग्रेस नेता अशोक राजवाल, मस्तूरी सरपंच संघ अध्यक्ष भरत खान्डेकर, युवा कांग्रेस मस्तूरी के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा यादव, आयोजक अरूण खान्डेकर, प्रीतम पंडीत, चिनीलाल, पुरुषोत्तम, संतोष, राम खान्डे, सुन्दर, गोरेलाल, जीवराखन, तुकेश खान्डेकर, संजू खान्डे, अंकुश, अमन, दिपक, सुमित, योगेश, विवेक, अजय, अमन, साहिल, पुनीत सहित ग्रामवासी एवं खिलाड़ीगण उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में बस एजेंट से हफ्ता वसूली, मारपीट और लूट का आरोप; आदतन बदमाश तारण निर्मलकर समेत 3 गिरफ्ता... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जा; सीमांकन के लिए भटक रहीं भाजपा की आदिवासी पार्षद..जमीन विवाद ने पकड़... चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में मारपीट और हंगामा; पत्रकारिता की धौंस दिखाने का आरोप, हनु नायक गिरफ्तार... जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार..47,500 रुपये नकद, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 8 म... निरीक्षण में गायब मिले पंचायत सचिव; जिला पंचायत CEO ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश..कोट... बिलासपुर में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल : 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की बदली जिम्मेदारी, प्रकाश स... बस्तर में बाढ़ से खेती चौपट : मुआवजे के लिए किसानों की गुहार, BKS ने प्रति एकड़ ₹65,100 देने की उठाई... बिलासपुर में मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं खुली आंखें; संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनो... सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर बड़ा खेल; 21 लाख एडवांस लेकर दूसरे को बेचने की कोशिश का आरोप, न्यायालय में ... CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला : महंत के 2028 वाले दावे को बताया खयाली पुलाव, बोले- हमनें गन्ने की ...