ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार..47,500 रुपये नकद, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 8 मोबाइल जब्त!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंतोरा चौकी पुलिस और रिस्पांस टीम ने कटरा जंगल में जुए के फड़ पर दबिश देकर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 47,500 रुपये नकद, 11 मोटरसाइकिल, एक ब्रेजा कार, 8 मोबाइल फोन और 52 पत्ती ताश जब्त की है। पुलिस के अनुसार, कटरा जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान कथित रूप से जुआ खेल रहे 9 लोगों को पकड़ा गया। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक राय (42), निवासी मड़वा, जिला बलौदाबाजार; रूपचंद रात्रे (36), निवासी देवरी, जिला बिलासपुर; संजू कुमार सूर्यवंशी (28), रमेश कुमार कश्यप (28), सुरेंद्र लहरे (26) और साहिल लहरे (22), निवासी पामगढ़ क्षेत्र; सुनील सिंह ठाकुर (27) और विशाल सिंह ठाकुर (24), निवासी कोटमीसोनार क्षेत्र; तथा मयंक शर्मा (22), निवासी उसलापुर, बिलासपुर शामिल हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में बस एजेंट से हफ्ता वसूली, मारपीट और लूट का आरोप; आदतन बदमाश तारण निर्मलकर समेत 3 गिरफ्ता... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जा; सीमांकन के लिए भटक रहीं भाजपा की आदिवासी पार्षद..जमीन विवाद ने पकड़... चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में मारपीट और हंगामा; पत्रकारिता की धौंस दिखाने का आरोप, हनु नायक गिरफ्तार... जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार..47,500 रुपये नकद, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 8 म... निरीक्षण में गायब मिले पंचायत सचिव; जिला पंचायत CEO ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश..कोट... बिलासपुर में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल : 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की बदली जिम्मेदारी, प्रकाश स... बस्तर में बाढ़ से खेती चौपट : मुआवजे के लिए किसानों की गुहार, BKS ने प्रति एकड़ ₹65,100 देने की उठाई... बिलासपुर में मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं खुली आंखें; संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनो... सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर बड़ा खेल; 21 लाख एडवांस लेकर दूसरे को बेचने की कोशिश का आरोप, न्यायालय में ... CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला : महंत के 2028 वाले दावे को बताया खयाली पुलाव, बोले- हमनें गन्ने की ...