BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं खुली आंखें; संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप..आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी क्षेत्र के घुरू अमेरी में मारपीट के बाद घर जाकर सोए 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान युवक के साथ मारपीट की गई थी, जिससे उसके सिर और सीने में चोटें आईं। घर पहुंचने के बाद वह सो गया, लेकिन फिर नहीं उठा। परिजनों ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज करने और मारपीट में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और मौत के कारणों की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, घुरू अमेरी निवासी सत्यनारायण सूर्यवंशी, पिता शिवरतन सूर्यवंशी, उम्र 35 वर्ष का शुक्रवार को कुछ लोगों से विवाद हुआ था। आरोप है कि दोपहर करीब तीन बजे गुटखा खाने के लिए चाय दुकान के पास पहुंचने पर उसका दुकान संचालक के साथ विवाद हो गया। इसी दौरान उसके साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। परिजनों के मुताबिक, विवाद के बाद सत्यनारायण घर पहुंचा और अपने सिर तथा सीने में चोट लगने की जानकारी दी। इसके बाद वह आराम करने के लिए सो गया। परिवार के लोगों को अंदाजा भी नहीं था कि यह उसकी आखिरी नींद साबित होगी।

जगाने पहुंचे परिजन तो नहीं उठा युवक, घर में मचा कोहराम…….

कुछ समय बाद जब परिजन सत्यनारायण को जगाने पहुंचे, तो वह नहीं उठा। जांच करने पर उसकी मौत होने की जानकारी मिली। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। जिस युवक को परिजन कुछ देर पहले घर में सोता छोड़कर गए थे, उसकी मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया। घटना के बाद परिजनों ने मारपीट को युवक की मौत की वजह बताते हुए मामले में गंभीर कार्रवाई की मांग उठाई है।

परिजनों की मांग: मारपीट करने वालों पर दर्ज हो हत्या का मामला…….

मृतक के बड़े भाई रामनारायण सूर्यवंशी ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान सत्यनारायण को गंभीर चोटें आई थीं और इन्हीं चोटों के कारण उसकी मौत हुई। परिजनों ने पुलिस से पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने, मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने तथा हत्या का अपराध दर्ज करने की मांग की हैm फिलहाल युवक की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों से यह स्पष्ट होने में मदद मिलेगी कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और मारपीट का उससे क्या संबंध था। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। मौत को लेकर लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही हो सकेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
निरीक्षण में गायब मिले पंचायत सचिव; जिला पंचायत CEO ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश..कोट... बिलासपुर में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल : 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की बदली जिम्मेदारी, प्रकाश स... बस्तर में बाढ़ से खेती चौपट : मुआवजे के लिए किसानों की गुहार, BKS ने प्रति एकड़ ₹65,100 देने की उठाई... बिलासपुर में मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं खुली आंखें; संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनो... सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर बड़ा खेल; 21 लाख एडवांस लेकर दूसरे को बेचने की कोशिश का आरोप, न्यायालय में ... CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला : महंत के 2028 वाले दावे को बताया खयाली पुलाव, बोले- हमनें गन्ने की ... रायगढ़ में प्रोफेसर को अगवा कर UPI से ठगी : चाकू दिखाकर बनाया बंधक, 48 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार साय कैबिनेट की बैठक कल : CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति, सिंगापुर के निवेश प्रस्तावों और कर्मचारियों के म... रायपुर में सैलून से MDMA ड्रग्स जब्त : दो महिलाएं और ट्रांसजेंडर गिरफ्तार, 1.47 लाख का नशा बरामद सूरजपुर दोहरे हत्याकांड : फांसी की सजा के बाद दोषियों की जेल बदली जा रही, फूल सिंह उर्फ रिंकू रायपुर...