ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में मारपीट और हंगामा; पत्रकारिता की धौंस दिखाने का आरोप, हनु नायक गिरफ्तार..काउंसलिंग के दौरान कर्मचारियों से धक्का-मुक्की और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) महिला एवं बाल विकास विभाग के चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में काउंसलिंग के दौरान मारपीट, धक्का-मुक्की और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में पद्मनाभपुर पुलिस ने हनु नायक उर्फ हनुमान (30) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर पत्रकारिता की धौंस दिखाकर कर्मचारियों को झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, विभाग की टीम ने नेहरू नगर चौक पर कार के शीशे साफ करती मिली करीब 15 वर्षीय बालिका को संरक्षण एवं सुरक्षा संबंधी प्रक्रिया के तहत कार्यालय लाया था। इसके बाद बालिका और उसकी मां को बुलाकर काउंसलिंग की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने कथित रूप से विभागीय कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की तथा धमकी देकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। मामले में परियोजना समन्वयक चंद्रप्रकाश पटेल की शिकायत पर थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 646/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221, 121(2), 132, 296, 115(2) एवं 351(3) में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में सुपेला और नेवई थानों में मारपीट से संबंधित प्रकरण दर्ज होने की जानकारी मिली है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में बस एजेंट से हफ्ता वसूली, मारपीट और लूट का आरोप; आदतन बदमाश तारण निर्मलकर समेत 3 गिरफ्ता... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जा; सीमांकन के लिए भटक रहीं भाजपा की आदिवासी पार्षद..जमीन विवाद ने पकड़... चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में मारपीट और हंगामा; पत्रकारिता की धौंस दिखाने का आरोप, हनु नायक गिरफ्तार... जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार..47,500 रुपये नकद, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 8 म... निरीक्षण में गायब मिले पंचायत सचिव; जिला पंचायत CEO ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश..कोट... बिलासपुर में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल : 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की बदली जिम्मेदारी, प्रकाश स... बस्तर में बाढ़ से खेती चौपट : मुआवजे के लिए किसानों की गुहार, BKS ने प्रति एकड़ ₹65,100 देने की उठाई... बिलासपुर में मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं खुली आंखें; संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनो... सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर बड़ा खेल; 21 लाख एडवांस लेकर दूसरे को बेचने की कोशिश का आरोप, न्यायालय में ... CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला : महंत के 2028 वाले दावे को बताया खयाली पुलाव, बोले- हमनें गन्ने की ...