ChhattisgarhRaftaar News Cg

रतनपुर; महामाया कुंड में 30 कछुओं की रहस्यमयी मौत! सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे? ट्रस्ट की कार्यप्रणाली व वन विभाग की चुप्पी पर सवाल, नवरात्रि से ठीक पहले इतनी बड़ी लापरवाही क्यों? जनता मांग रही है जवाब! खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………..

रतनपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नवरात्रि की तैयारियों के बीच महामाया कुंड से मंगलवार सुबह जो खबर आई, उसने पूरे नगर को झकझोर कर रख दिया। महामाया कुंड के किनारे 30 मृत कछुए जाल में फंसे मिले, जिससे ट्रस्ट की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही कटघरे में खड़ी हो गई है। महामाया मंदिर परिसर से सटे इस कुंड में नहाने, कपड़े धोने और मछली पकड़ने पर ट्रस्ट ने सख्त रोक लगा रखी है। ऐसे में सवाल उठता है कि फिर ये जाल किसने डाला? और अगर किसी ने डाला, तो मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरे क्यों बंद थे? सुरक्षा बलों ने इसे क्यों नहीं रोका? यह पहली बार नहीं है जब ट्रस्ट की लापरवाही उजागर हुई है। कुछ दिन पहले ही शंकर गेट के पास महामाया मैदान की दुकानों में आगजनी हुई थी, तब भी सुरक्षा मानकों पर सवाल उठे थे। अब 30 कछुओं की संदिग्ध मौत ने ट्रस्ट की भूमिका पर गंभीर संदेह खड़ा कर दिया है। रतनपुर के तालाबों में पाए जाने वाले कछुओं को लोग अकसर महामाया कुंड में छोड़ देते हैं, लेकिन वहां प्राकृतिक आवास न होने से वे जीवित नहीं रह पाते। ऐसे में वन विभाग की चुप्पी भी चिंताजनक है। क्या वन विभाग को इस बारे में कोई जानकारी थी? अगर नहीं, तो क्यों? अब बड़ा सवाल यह उठता है कि कुंड में अज्ञात तत्वों ने जाल डालकर अवैध रूप से मछली पकड़ने की कोशिश की या फिर ट्रस्ट ने खुद ही सफाई के नाम पर यह कदम उठाया? अगर ऐसा है तो इसकी भनक प्रशासन और वन विभाग को क्यों नहीं लगी?

नवरात्रि से ठीक पहले इतनी बड़ी लापरवाही क्यों? जनता मांग रही है जवाब….!

नवरात्रि पर्व के दौरान जब सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होती है, तब इतनी बड़ी घटना होना संदेह पैदा करता है। सीसीटीवी अपडेट किए जाते हैं, सुरक्षा बलों की चौकसी बढ़ा दी जाती है, फिर भी यह घटना हुई—क्या यह महज संयोग है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है? महामाया कुंड में 30 कछुओं की रहस्यमयी मौत से नगर में आक्रोश है। लोग ट्रस्ट की मनमानी, प्रशासन की निष्क्रियता और सुरक्षा तंत्र की विफलता पर जवाब मांग रहे हैं। सवाल ये है कि क्या प्रशासन इस घटना की जांच करेगा, या फिर हमेशा की तरह मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सुशासन के दावों पर अंधेरे का वार- चिचिरदा में 4 दिन से बिजली गायब..बिजली विभाग बेखबर, गांव अंधेरे मे... बिलासपुर जेल में कैद अपराधि का इंस्टाग्राम एक्टिव, सिस्टम हुआ बेनकाब..सलाखों के पीछे से हिस्ट्रीशीटर... सीपत; चरित्र शंका में पत्नी को जहर पिलाने की कोशिश: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; सीपत क्षेत्र के इस बोरी फैक्ट्री में हादसा; 25 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा व्... गंडई मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: शादी में जा रहे 6 युवक हादसे का शिकार; 4 युवकों की मौत...2 गंभीर घायल! गम्हरिया में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा: शादी से लौटते समय विवाद के बाद की गई हत्या; शव सड़क किनारे ... इंस्टाग्राम रील के लिए स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा: युवक पर लगा भारी जुर्माना! रायपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला: मामूली टक्कर के बाद मांगे 10 हजार रुपए; हेलमेट से हमला कर पत्रका... बिलासपुर; शिक्षक से मारपीट का मामला: मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारी पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा ड... मस्तूरी; जनसुनवाई पर दाग, लेन-देन का वीडियो बना मुद्दा..वीडियो ने खोली जनसुनवाई की परतें, पारदर्शिता...