BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर बड़ा खेल; 21 लाख एडवांस लेकर दूसरे को बेचने की कोशिश का आरोप, न्यायालय में लंबित मामला..संभावित खरीदारों को सूचना जारी कर किया गया सतर्क!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत सेंदरी में 4 एकड़ से अधिक जमीन की खरीदी-बिक्री को लेकर विवाद गहरा गया है। आरोप है कि जमीन का पक्का अनुबंध होने और 21 लाख रुपये अग्रिम राशि के रूप में दिए जाने के बावजूद उसी भूमि को दूसरे लोगों के हाथों बेचने की कोशिश की जा रही है। पूर्व अनुबंध और भुगतान को लेकर उठे इस विवाद के बीच मामला न्यायालय में लंबित है। ऐसे में प्रार्थी पक्ष ने सार्वजनिक सूचना प्रकाशित कर संभावित खरीदारों को जमीन के विवाद से अवगत कराते हुए सतर्क रहने की अपील की है। मामला सेंदरी मुख्य मार्ग से 300 मीटर भीतर स्थित पटवारी हल्का नंबर 16 की भूमि से जुड़ा है। विवादित जमीन में खसरा नंबर 1204 सहित कुल 10 खसरा नंबरों की 4 एकड़ से अधिक भूमि शामिल बताई गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उक्त जमीन पूर्व में स्वर्गीय अशोक भीमनानी के स्वामित्व एवं आधिपत्य में थी। बताया गया है कि इस भूमि की खरीदी के लिए स्वर्गीय मनोज अग्रवाल के साथ पक्का अनुबंध 2006 में किया गया था। प्रार्थी पक्ष के अनुसार, अनुबंध के तहत तीन किस्तों में 10 लाख, 7 लाख और 4 लाख रुपये, यानी कुल 21 लाख रुपये अग्रिम राशि के रूप में दिए गए थे। ऐसे में जमीन की प्रस्तावित बिक्री को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है।

अग्रिम भुगतान के बाद भी बिक्री की कोशिश का आरोप……

प्रार्थी पक्ष का आरोप है कि जमीन के संबंध में पहले से अनुबंध होने और अग्रिम राशि का भुगतान किए जाने की जानकारी को सामने लाए बिना भूमि को अन्य व्यक्तियों को बेचने की कोशिश की जा रही है। वर्तमान में संबंधित भूमि अशोक भीमनानी के वारिसान और लता कुंगवानी के नाम पर दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इसी आधार पर प्रार्थी पक्ष ने सार्वजनिक सूचना जारी कर जमीन खरीदने के इच्छुक लोगों को आगाह किया है कि वे भूमि से संबंधित दस्तावेजों, पूर्व अनुबंध और न्यायालय में लंबित मामले की स्थिति की जानकारी प्राप्त किए बिना खरीदी-बिक्री का कोई निर्णय न लें।

न्यायालय में मामला लंबित, खरीदारों की बढ़ी चिंता……

इस पूरे मामले में सबसे महत्वपूर्ण पहलू जमीन के पूर्व अनुबंध, कथित अग्रिम भुगतान और वर्तमान स्वामित्व के बीच उत्पन्न विवाद है। एक ओर प्रार्थी पक्ष पूर्व अनुबंध के आधार पर अपने दावे की बात कह रहा है, वहीं दूसरी ओर जमीन की मौजूदा स्थिति और प्रस्तावित बिक्री को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल मामला न्यायालय में लंबित बताया गया है। ऐसे में जमीन के स्वामित्व, अनुबंध की वैधता और खरीदी-बिक्री से जुड़े अधिकारों पर अंतिम स्थिति न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार ही स्पष्ट होगी। सार्वजनिक सूचना के माध्यम से प्रार्थी पक्ष ने संभावित खरीदारों से अपील की है कि वे विवाद की पूरी जानकारी लेकर ही कोई कदम उठाएं, ताकि भविष्य में कानूनी उलझनों से बचा जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
निरीक्षण में गायब मिले पंचायत सचिव; जिला पंचायत CEO ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश..कोट... बिलासपुर में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल : 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की बदली जिम्मेदारी, प्रकाश स... बस्तर में बाढ़ से खेती चौपट : मुआवजे के लिए किसानों की गुहार, BKS ने प्रति एकड़ ₹65,100 देने की उठाई... बिलासपुर में मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं खुली आंखें; संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनो... सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर बड़ा खेल; 21 लाख एडवांस लेकर दूसरे को बेचने की कोशिश का आरोप, न्यायालय में ... CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला : महंत के 2028 वाले दावे को बताया खयाली पुलाव, बोले- हमनें गन्ने की ... रायगढ़ में प्रोफेसर को अगवा कर UPI से ठगी : चाकू दिखाकर बनाया बंधक, 48 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार साय कैबिनेट की बैठक कल : CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति, सिंगापुर के निवेश प्रस्तावों और कर्मचारियों के म... रायपुर में सैलून से MDMA ड्रग्स जब्त : दो महिलाएं और ट्रांसजेंडर गिरफ्तार, 1.47 लाख का नशा बरामद सूरजपुर दोहरे हत्याकांड : फांसी की सजा के बाद दोषियों की जेल बदली जा रही, फूल सिंह उर्फ रिंकू रायपुर...