ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर में गोदाम में नकबजनी का खुलासा; शटर तोड़कर 95 हजार के सामान की चोरी, 6 आरोपी गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नॉर्थ जोन पुलिस ने नकबजनी के एक मामले का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा स्थित एक गोदाम का शटर तोड़कर करीब 95 हजार रुपये के सामान की चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया माल भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी द्वारा थाना खमतराई में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि के. वी. इंटरप्राइजेस के गोदाम का शटर तोड़कर अज्ञात चोर जी.आई. मोबिल क्लैम्प के 2950 नग और जी.आई. ज्वाइंट बॉक्स क्लैम्प के 60 नग चोरी कर ले गए। मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त उरला और थाना खमतराई की टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि देवारपारा क्षेत्र में रहने वाले कुछ युवक चोरी का सामान बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी जैन मरकाम उर्फ बजरंगी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने 10 अप्रैल की रात करीब 1 बजे गोदाम का शटर तोड़कर अंदर रखे सामान को बोरियों में भरकर चोरी किया था। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान जब्त कर लिया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जैन मरकाम उर्फ बजरंगी (20 वर्ष), मन्नू सोनवानी (21 वर्ष), शेरा नागरची (22 वर्ष), शिवा नागरची (18 वर्ष), ओमप्रकाश उर्फ कृष्णा भारती (21 वर्ष) और गोपी नेताम (30 वर्ष)। गिरफ्तार आरोपी मन्नू सोनवानी पहले आर्म्स एक्ट के मामले में और ओमप्रकाश भारती लूट एवं आबकारी एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर निकली भर्ती..3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका! बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त...