ChhattisgarhRaftaar News Cg

अनियंत्रित बाइक पोल से टकराई, पति की मौत, पत्नी और बेटी गंभीर घायल…..

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। वाड्रफनगर-बनारस मार्ग पर बाईपास रोड के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के पोल से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार हिरालाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी निशा सिंह और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, हिरालाल अपनी पत्नी और बेटी के साथ ससुराल रेगई गोवर्धनपुर गए थे। कछिया लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक, बाइक की तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे की खबर मिलते ही वाड्रफनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक हिरालाल के शव का पंचनामा कर मर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर का पेंडलवार हॉस्पिटल फिर विवादों में; डिलीवरी ऑपरेशन में महिला के पेट में छोड़ दिए सिलाई के... सीपत; टीम मानवता की पहल लाई रंग, जन्मजात दृष्टिबाधित परिवार तक अब घर पहुंचेगा राशन..जनदर्शन में उठाई... जागरूक नारी अभियान: छात्राओं को बताए मासिक धर्म स्वास्थ्य के राज, कानूनी अधिकारों की भी मिली पूरी जा... सुरक्षित खदान की नई सोच: अब मशीनों से नहीं, मजबूत 'माइंड से तय होगी सेफ्टी'..SECL मुख्यालय में 'माइन... सीपत थाना बना रिश्वतखोरी का अड्डा? ऑनलाइन रकम लेने वाला एएसआई बना हवलदार..SSP रजनेश सिंह की बड़ी कार... रतनपुर में करैत के डसने से 9 साल की मासूम की मौत; रात में सोते समय हुआ दर्दनाक हादसा! बिलासपुर में कॉलेज जाने निकला छात्र फंसा लुटेरों के जाल में..मारपीट कर बाइक-मोबाइल लूटने वाले दो आरो... बिलासपुर; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज..एक सप्ताह बाद भी गिरफ्ता... रतनपुर; शौच के लिए प्लाट गई नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार..घटना के बाद से आरोपी था फर... सीपत; कोरे पन्ने पर हस्ताक्षर और 10 माह का मानदेय रोकने का आरोप..दर्राभाठा सरपंच-सचिव पर गंभीर आरोप,...