BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में शराब के पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट; कांच की बोतल से हमला कर किया घायल, आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पैसे नहीं देने पर युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए उस पर कांच की बोतल से हमला कर दिया था, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी अनिल श्रीवास (38 वर्ष), निवासी जूना बिलासपुर, ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 अप्रैल की रात करीब 8 बजे वह बिलासा चौक में बैठा था। इसी दौरान आरोपी दीपक केंवट वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसके बाद उसने कांच की शीशी से प्रार्थी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पतासाजी के दौरान पुलिस ने पचरीघाट, जूना बिलासपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी दीपक केंवट (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर निकली भर्ती..3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका! बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त...