ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सनसनी वारदात..अवैध संबंध के शक में उपसरपंच प्रतिनिधि की कुल्हाड़ी से हत्या….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर के पचेड़ा गांव में सोमवार रात अवैध संबंध के शक ने खूनी वारदात का रूप ले लिया। यहां एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर उपसरपंच प्रतिनिधि की हत्या कर दी। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान हेमलाल मिर्च के रूप में हुई है, जो पचेड़ा गांव के उपसरपंच प्रतिनिधि थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी पवन कुमार मराठे को शक था कि हेमलाल का उसकी पत्नी से अवैध संबंध है। इसी वजह से दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। सोमवार रात करीब 9 बजे फिर विवाद बढ़ गया और गुस्से में पवन ने कुल्हाड़ी से हेमलाल के सिर और गले पर वार कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पवन कुमार मराठे को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। इस वारदात से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...