ChhattisgarhRaftaar News Cg

महंगाई की मार से परेशान हमाल श्रमिक..मजदूरी बढ़ाने कलेक्टर से लगाई गुहार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) अकलतरा स्थित एफसीआई गोदाम में कार्यरत हमाल श्रमिकों ने बढ़ती महंगाई के बीच मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर कलेक्टर से गुहार लगाई है। जय श्रीराम हमाल श्रमिक संघ के बैनर तले श्रमिकों ने ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। श्रमिकों ने बताया कि उन्हें पिछले कई वर्षों से बेहद कम दर पर मेहनताना मिल रहा है। वर्तमान में स्टेकिंग के लिए प्रति लॉट 772 रुपए (580 बोरी) भुगतान किया जाता है, जबकि रेक में प्रति बोरी केवल 2 रुपए 20 पैसे दिए जा रहे हैं। बढ़ती महंगाई और भीषण गर्मी के बीच इतनी कम मजदूरी में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। संघ ने मांग की है कि नए सत्र 2026-27 में स्टेकिंग की दर बढ़ाकर 2250 रुपए प्रति लॉट तथा रेक में प्रति बोरी 4 रुपए की जाए। वहीं डंपिंग के लिए मिलने वाली 2450 रुपए की राशि को बढ़ाकर 3000 रुपए प्रति लॉट करने की भी मांग की गई है। श्रमिक संघ ने प्रशासन से स्टेकिंग और डंपिंग मिलाकर कुल 5250 रुपए प्रति लॉट तय करने की मांग की है। श्रमिकों ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो गोदाम परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...