ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार..तकनीकी जांच से खुला साइबर ठगी का राज, आरोपी के कब्जे से iPhone 16 जब्त!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) bhilai times न्यूज पेज को फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजकर बंद कराने की धमकी देने और स्ट्राइक हटाने के नाम पर 10 हजार रुपये की अवैध वसूली का प्रयास करने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, व्हाट्सऐप, ई-मेल और CDR की मदद से आरोपी की पहचान की। घटना में इस्तेमाल iPhone 16 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। दुर्ग पुलिस के अनुसार भिलाई टाइम्स न्यूज के संचालक यशवंत साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके इंस्टाग्राम पेज पर लाखों फॉलोअर्स हैं। 25 से 26 जुलाई 2026 की दरमियानी रात उनके इंस्टाग्राम पेज पर लगातार फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक आने लगीं। इससे पेज डिलीट होने की आशंका पैदा हो गई। पेज संचालक ने जब संबंधित व्यक्ति से ई-मेल और व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क किया तो कॉपीराइट स्ट्राइक हटाने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की गई। शिकायत के आधार पर सुपेला थाने में अपराध क्रमांक 1061/2026 दर्ज कर धारा 308(2), 351(4) BNS और धारा 66D IT Act के तहत जांच शुरू की गई। मामले की जांच में साइबर सेल की मदद से संबंधित मोबाइल नंबर, व्हाट्सऐप, ई-मेल आईडी, इंस्टाग्राम/फेसबुक अकाउंट और IP संबंधी तकनीकी जानकारी जुटाई गई। संबंधित कंपनियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने मोबाइल नंबर और उसके उपयोगकर्ता की पहचान की। 17 अगस्त को पुलिस टीम ने आरोपी के निवास पर पहुंचकर BNSS की धारा 35 के तहत नोटिस दिया। नोटिस के बाद आरोपी 19 अगस्त को सुपेला थाने पहुंचा। पूछताछ, मेमोरेण्डम कथन और उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बिहार का आरोपी, पुणे में रह रहा था…….

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनीश कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम उसरी चकिया, थाना महेन्द्रीया, जिला अरवल, बिहार का निवासी है और वर्तमान में पुणे, महाराष्ट्र में रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल एक iPhone 16 मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया न्यूज पेज को निशाना बनाकर पहले फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजता था। इसके बाद पेज बंद होने का डर दिखाकर स्ट्राइक हटाने के नाम पर संचालक से पैसे मांगने का प्रयास किया जाता था। मामले में अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है।

दुर्ग पुलिस की अपील……

दुर्ग पुलिस ने सोशल मीडिया संचालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि कॉपीराइट स्ट्राइक, अकाउंट बंद होने या किसी तकनीकी समस्या के नाम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पैसे मांगे जाने पर भुगतान न करें। संबंधित प्लेटफॉर्म की आधिकारिक प्रक्रिया का उपयोग करें और साइबर अपराध की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव... बिलासा ताल में नया आकर्षण; 24.38 लाख के वुडन ब्रिज का लोकार्पण, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार..वन मंत्र... CMD कॉलेज में ‘जागरूक नारी’ का संदेश; मासिक धर्म से लेकर साइबर फ्रॉड तक, छात्राओं को दी सुरक्षा की स... तखतपुर के काली मंदिर में आधी रात चोरों का धावा; दानपेटी तोड़ी, सोने-चांदी के जेवर उड़ाए, CCTV में कै... बिलासपुर में किन्नर गुटों में टकराव से गरमाया माहौल; ASP कार्यालय पहुंचा रजिया गुट, मारपीट-धमकी के आ... सीपत में सड़क हादसे रोकने की पहल; NTPC से गौशाला और डॉग शेल्टर की मांग, पिछले साल का आवेदन बेअसर..हज... बिलासपुर; चलती बस में झपटमारी का ‘गैंग’ बेनकाब..7 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार, 20 हजार में बेची थी सोने ... बिलासपुर पुलिस ने रात में घेरा तो खुली पूरी कुंडली; 2 आदतन बदमाश समेत 5 पर बड़ी कार्रवाई..आपराधिक मं... सेंदरी-मोपका & बैमा-नगोई बाईपास में चाकू-बेल्ट से राहगीरों को लूटा; 7 आरोपियों से 47 मोबाइल बरामद!