BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले की सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित आवागमन के लिए प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तखतपुर-बरेला मार्ग की खराब स्थिति को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री ने विशेष चिंता जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मार्ग की शीघ्र मरम्मत कर उसे आवागमन योग्य बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सड़क की स्थिति में तत्काल सुधार किया जाए। बैठक में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्य कराने पर जोर दिया गया। मंत्री ने जरूरत के अनुसार स्पीड ब्रेकर, यातायात संकेतक और अन्य सड़क सुरक्षा उपकरण लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों एवं दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि सड़क हादसों की स्थिति में घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सके। उन्होंने अधिकारियों को यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ सड़क सुरक्षा उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव... बिलासा ताल में नया आकर्षण; 24.38 लाख के वुडन ब्रिज का लोकार्पण, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार..वन मंत्र... CMD कॉलेज में ‘जागरूक नारी’ का संदेश; मासिक धर्म से लेकर साइबर फ्रॉड तक, छात्राओं को दी सुरक्षा की स... तखतपुर के काली मंदिर में आधी रात चोरों का धावा; दानपेटी तोड़ी, सोने-चांदी के जेवर उड़ाए, CCTV में कै... बिलासपुर में किन्नर गुटों में टकराव से गरमाया माहौल; ASP कार्यालय पहुंचा रजिया गुट, मारपीट-धमकी के आ... सीपत में सड़क हादसे रोकने की पहल; NTPC से गौशाला और डॉग शेल्टर की मांग, पिछले साल का आवेदन बेअसर..हज... बिलासपुर; चलती बस में झपटमारी का ‘गैंग’ बेनकाब..7 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार, 20 हजार में बेची थी सोने ... बिलासपुर पुलिस ने रात में घेरा तो खुली पूरी कुंडली; 2 आदतन बदमाश समेत 5 पर बड़ी कार्रवाई..आपराधिक मं...