ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शराब की लत बनी मौत की वजह, पति और बेटी ने पीटपीट कर उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) अंबिकापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घुटरापारा इलाके में रहने वाली दुर्गा चौधरी की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उनके पति और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर मिलकर महिला की हत्या करने का आरोप है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दुर्गा चौधरी को शराब पीने की लत थी। इस बात को लेकर अक्सर घर में विवाद होता रहता था। पति और बेटी कई बार उसे शराब छोड़ने के लिए समझा चुके थे, लेकिन बात नहीं मानी। बताया जा रहा है कि 29 दिसंबर की रात इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पति और बेटी ने दुर्गा चौधरी के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। मारपीट के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान दुर्गा चौधरी ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पति और बेटी को आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं कि घरेलू विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...