BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर नगर की बदहाल सड़कों और जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के विरोध में कांग्रेसजनों ने बुधवार को अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी देवांगन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग के गड्ढों में बैठकर मछली पकड़ी और शासन-प्रशासन का ध्यान सड़क की बदहाली की ओर आकर्षित किया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि तखतपुर की मुख्य सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार को जगाने के लिए यह अनोखा प्रदर्शन किया गया है। सड़क के गड्ढों में पानी भरने की स्थिति ऐसी हो गई है कि अब यहां मछली पकड़ने की नौबत आ गई है। कांग्रेस ने मुख्य सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आम जनता को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो कांग्रेस द्वारा जनहित के इस मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष बिहारी देवांगन, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राज, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय ध्रुव, NSUI विधानसभा अध्यक्ष प्रियांशु डहरिया, आशीष लाल, याकीन दास, रिंकू वैष्णव, आदर्श केवट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव... बिलासा ताल में नया आकर्षण; 24.38 लाख के वुडन ब्रिज का लोकार्पण, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार..वन मंत्र... CMD कॉलेज में ‘जागरूक नारी’ का संदेश; मासिक धर्म से लेकर साइबर फ्रॉड तक, छात्राओं को दी सुरक्षा की स... तखतपुर के काली मंदिर में आधी रात चोरों का धावा; दानपेटी तोड़ी, सोने-चांदी के जेवर उड़ाए, CCTV में कै... बिलासपुर में किन्नर गुटों में टकराव से गरमाया माहौल; ASP कार्यालय पहुंचा रजिया गुट, मारपीट-धमकी के आ... सीपत में सड़क हादसे रोकने की पहल; NTPC से गौशाला और डॉग शेल्टर की मांग, पिछले साल का आवेदन बेअसर..हज... बिलासपुर; चलती बस में झपटमारी का ‘गैंग’ बेनकाब..7 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार, 20 हजार में बेची थी सोने ...