BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक..लीलागर नदी से जल लेकर कौड़िया तक पैदल पहुंचे श्रद्धालु, सुख-शांति और समृद्धि की कामना!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ग्राम पंचायत दर्राभाठा में महिला समूहों द्वारा आस्था और भक्ति से सराबोर भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। कांवड़ यात्रा में ग्राम की महिलाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे यात्रा मार्ग में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से माहौल शिवमय बना रहा। कांवड़ यात्रा का शुभारंभ दर्राभाठा स्थित पवित्र लीलागर नदी से हुआ। महिला समूहों और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ नदी से पवित्र जल भरा। इसके बाद कांवड़ लेकर श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए ग्राम कौड़िया के लिए रवाना हुए। पैदल कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा ग्राम कौड़िया पहुंचने के बाद सभी श्रद्धालु वहां स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक शैलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल से जलाभिषेक किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। धार्मिक आयोजन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने पूरे कार्यक्रम को विशेष बना दिया। कांवड़ यात्रा के दौरान गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिला समूहों की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए इसे आस्था, एकता और सामाजिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण बताया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...