ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कोंडागांव में टेंट कारोबारी की हत्या: खेत में दफन मिली लाश, पुलिस कई एंगल से जांच में जुटी!

कोंडागांव: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां टेंट व्यवसायी सुरेश चौहान की हत्या कर दी गई। उनका शव हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे एक खेत में अर्धनग्न अवस्था में जमीन में दफन मिला। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 53 वर्षीय सुरेश चौहान, जो “शिरोमणि डेकोरेट टेंट” के संचालक थे, शनिवार (11 अप्रैल) से लापता थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी। जांच के दौरान शहर के लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसी बीच कोंडागांव के विकास नगर ग्राउंड से खून से सनी एक बाइक बरामद हुई, जिसने मामले को गंभीर बना दिया। तकनीकी साक्ष्य और फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे स्थित एक खेत तक पहुंची, जहां करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर जमीन में दफन सुरेश चौहान का शव बरामद किया गया। शव को ऊपर से मिट्टी डालकर छिपाने की कोशिश की गई थी। पुलिस इस हत्याकांड की जांच लूट, अवैध संबंध (अफेयर) और जुआ-सट्टा जैसे विभिन्न पहलुओं से कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सुरेश चौहान के पास सोने की चेन, अंगूठी और नकदी थी, जिससे लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उन्हें हाल ही में दंतेवाड़ा में टेंट का बड़ा ऑर्डर मिला था और वे वहां जाने की तैयारी में थे। मृतक के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं। घटना के बाद परिजनों में शोक और आक्रोश है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर निकली भर्ती..3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका! बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त...