ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मासूम से दरिंदगी: पड़ोसी ने 5 साल की बच्ची का अपहरण कर किया दुष्कर्म, बोरे में बंद कर कुएं के पास फेंका, आरोपी गिरफ्तार!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) उतई थाना क्षेत्र में एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक 30-35 वर्षीय युवक ने पड़ोस में रहने वाली 5 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की नीयत से बोरे में बंद कर कुएं के पास फेंक दिया। बच्ची का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, बच्ची शुक्रवार सुबह स्कूल से लौटने के बाद पास की दुकान पर चॉकलेट लेने गई थी। इसी दौरान पड़ोसी आरोपी धनेश्वर साहू उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने बच्ची का मुंह तकिये के कवर से बांध दिया, ताकि वह शोर न मचा सके। इसके बाद उसे बोरे में बंद कर घर के पीछे स्थित खंडहर के पास कुएं के पास फेंक दिया। अंदर बच्ची मिली। उसका मुंह बंधा हुआ था और वह सांस लेने में परेशानी झेल रही थी। तत्काल पुलिस को सूचना देकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। रात में बड़ी संख्या में लोग उतई थाने पहुंचे और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पाटन एसडीओपी अनुप लकड़ा ने बताया कि मेडिकल जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी धनेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके घर से घटना से जुड़े अहम सबूत और तकिया कवर बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा जाएगा, ताकि पीड़िता को शीघ्र न्याय मिल सके। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर निकली भर्ती..3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका! बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त...