BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

प्रेमी की दिल्ली में आत्महत्या..बिलासपुर में नाबालिग प्रेमिका ने भी लगाई फांसी, बिछड़ने के दर्द ने ली दो जिंदगियां!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रेम और बिछड़ने का दर्द दो जिंदगियां लील गया। दिल्ली में प्रेमी द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर मिलने के दूसरे ही दिन बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार किशोरी मूलतः बैकुंठपुर की रहने वाली थी और इन दिनों तोरवा में अपनी बुआ के घर रह रही थी। बताया जाता है कि वह कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ दिल्ली चली गई थी, जहां से परिजन उसे वापस लेकर आए थे। रविवार को प्रेमी द्वारा दिल्ली में फांसी लगाने की खबर मिली, जिसके बाद किशोरी गुमसुम हो गई थी। सोमवार सुबह परिजनों के साथ नाश्ता करने के बाद करीब 11 बजे उसने कमरे में अपनी चुन्नी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना मानसिक तनाव और भावनात्मक आघात के गंभीर परिणामों की ओर इशारा करती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...