ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

डायल-112 चालक से मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार; धारदार हथियार बरामद, दो आरोपी फरार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कोतवाली थाना क्षेत्र में डायल-112 के चालक से मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है, जबकि मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। प्रार्थी मुकेश नायक (26 वर्ष), निवासी सराईभदर, थाना जूटमिल ने 4 अप्रैल 2026 को कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे वह अपनी स्कूटी (CG 13 AW 8598) से कोतरारोड़ स्थित शराब दुकान की ओर गए थे। इसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और बेवजह विवाद कर उन्हें जबरन सुनसान स्थान पर ले गए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस दौरान एक आरोपी ने धारदार हथियार से कमर के नीचे वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में कोतवाली थाना में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने गवाहों और प्रार्थी के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की और जितेन्द्र कुमार टण्डन (30 वर्ष), निवासी रामभाठा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर प्यासा मैदान की झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, फरार दो अन्य आरोपियों की पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन और कोतवाली थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही। जिले के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि कानून हाथ में लेने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर निकली भर्ती..3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका! बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त...