ChhattisgarhRaftaar News Cg

ट्रेन से कटकर महिला की मौत, 4 घंटे तक पटरियों पर पड़ा रहा शव…..

सक्ती: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बाराद्वार रेलवे फाटक के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सुबह करीब 5:30 बजे डाउन लाइन पर एक अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही आरपीएफ और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से, महिला का शव करीब 4 घंटे तक अर्धनग्न अवस्था में पटरियों के पास पड़ा रहा। इस दौरान कई ट्रेनें गुजरती रहीं, मगर शव को ढकने या हटाने की कोई पहल नहीं की गई। आरपीएफ ने शव को यथास्थान छोड़कर जीआरपी के आने का इंतजार किया। करीब सुबह 9:30 बजे जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद ही शव को सम्मानजनक तरीके से हटाया जा सका। इस घटना से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे मामलों में मानवीय संवेदनशीलता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, लेकिन रेल प्रशासन और पुलिस की लापरवाही ने संवेदनहीनता की तस्वीर पेश की है। फिलहाल, पुलिस मृत महिला की शिनाख्त और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...