BilaspurChhattisgarhHealthRaftaar News Cg

बिलासपुर; देश में ‘साइलेंट हेल्थ क्राइसिस’: कम उम्र में बढ़ रहीं गंभीर बीमारियां – HON 2026 रिपोर्ट!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अपोलो हॉस्पिटल्स की हेल्थ ऑफ द नेशन 2026 (HON 2026) रिपोर्ट ने भारत में तेजी से उभरते “साइलेंट हेल्थ क्राइसिस” की चेतावनी दी है। रिपोर्ट के अनुसार अब बीमारियां कम उम्र में ही शुरू हो रही हैं, लंबे समय तक बिना लक्षण के बनी रहती हैं और अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। रिपोर्ट 2025 में किए गए 30 लाख प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप के डेटा पर आधारित है, जो बताती है कि देश में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों का खतरा चिंताजनक स्तर तक बढ़ चुका है। हर 3 में से 2 वयस्क नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज (NCD) के जोखिम में। कामकाजी लोगों में लगभग 50% को प्रीडायबिटीज या डायबिटीज, हर 10 में 8 लोग ओवरवेट या मोटापे से ग्रस्त, 70% में विटामिन D की कमी, लगभग आधे में B12 की कमी। युवाओं में बढ़ता खतरा 30 साल से कम उम्र के हर 5 में 1 व्यक्ति प्रीडायबिटिक, दो-तिहाई युवाओं में फिटनेस, ताकत और संतुलन की कमी, 17–25 वर्ष के 66% विद्यार्थियों में कम से कम एक हेल्थ रिस्क, महिलाओं के लिए खास चिंता एनीमिया और मोटापा प्रमुख जोखिम भारत में स्तन कैंसर औसतन 10 साल पहले हो रहा, 40+ उम्र की 359 महिलाओं में 1 को बिना लक्षण के कैंसर।  बिना लक्षण भी छिपी बीमारियां 74% फैटी लिवर मरीजों में लिवर एंजाइम सामान्य, 45% लोगों में शुरुआती हृदय रोग (एथेरोस्क्लेरोसिस) बिना लक्षण केवल ब्लड टेस्ट से कई बीमारियां पकड़ में नहीं आतीं।  छत्तीसगढ़ की स्थिति मधुमेह: 27.9%, हाई BP: 26.1%, एनीमिया: 25.3%, मोटापा: 79.3%। अपोलो के विशेषज्ञों के अनुसार अब स्वास्थ्य देखभाल को “लक्षण आधारित” से आगे बढ़ाकर प्रेडिक्टिव, पर्सनलाइज्ड और निरंतर देखभाल की ओर ले जाना जरूरी है। समय पर जांच और फॉलो-अप से हाई BP के 56% और डायबिटीज के 34% मामलों में सुधार देखा गया। रिपोर्ट साफ संकेत देती है कि भारत में स्वास्थ्य जोखिम “खामोशी से” बढ़ रहे हैं। ऐसे में नियमित हेल्थ चेकअप, बेहतर जीवनशैली और शुरुआती जांच ही गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र...