ChhattisgarhRaftaar News Cg

गंडई मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: शादी में जा रहे 6 युवक हादसे का शिकार; 4 युवकों की मौत…2 गंभीर घायल!

कबीरधाम: (प्रांशु क्षत्रिय) पांडातराई थाना क्षेत्र के गंडई मोड़ पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। बिरगांव के रहने वाले छह युवक पंडरिया क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। जानकारी के अनुसार, गंडई नदी के पास स्थित खतरनाक मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया। कार सीधे फोक नदी में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में अरमान अली (20), मोहम्मद सैफ (19), अनस अली (21) और कौनैन (19) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जुनेद रजा (21) और आरजु खान (19) गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। अंधेरा और नदी के तेज बहाव के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं। एक शव नदी में करीब 10 फीट दूर बहता हुआ मिला, जिसे देर रात तक बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी कमलाकांत मिश्रा के अनुसार, (टाटा टियागो, क्रमांक CG 10 AS 1082) कार में कुल छह युवक सवार थे। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और खतरनाक मोड़ पर संतुलन बिगड़ना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर करता है। एक पल की चूक ने चार जिंदगियां छीन लीं और कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ...