BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! मोहल्ले में गाली गलौज कर वीडियो वायरल करना नशेड़ी युवकों को पड़ा महंगा..8 युवक भेजे गए जेल, पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के थाना सरकंडा क्षेत्र में अशांति फैलाने और नशाखोरी कर उपद्रव करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आठ असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है। मामला 4 नवंबर का है जब सरकंडा थाना पुलिस को सूचना मिली कि बरछापारा इलाके में कुछ लड़के आपस में झगड़ा कर रहे हैं और इस उपद्रव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत कार्यवाही के आदेश दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहाँ संकल्प पाण्डेय, राघव खानविलकर, आयुष यादव, वैभव पाण्डेय और समृद्ध पाण्डेय को सार्वजनिक स्थल पर शांति भंग करने के आरोप में पकड़ा गया। इसके अलावा मोहल्ले में अश्लील गाली-गलौज और अशांति फैलाने के आरोप में समीर सोनवानी और वीरेंद्र साहू को भी हिरासत में लिया गया। इन सभी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126,135 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिलासपुर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस प्रकार के असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव मचाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर कार्यवाही जारी रहेगी, ताकि शहर का माहौल सुरक्षित और शांतिपूर्ण बना रहे।

 ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

01. संकल्प पाण्डेय पिता रामनाथ पाण्डेय उम्र 28 वर्ष निवासी बरछापारा सरकण्डा,

02. राघव खानविलकर पिता विश्वजीत उम्र 21 वर्ष निवासी बरछापारा सरकण्डा,

03. आयुश यादव उर्फ पिंटू पिता स्व. चंद्र कुमार यादव उम्र 24 वर्ष निवासी गीतांजली सिटी फेस 2,

04. वैभव पाण्डेय पिता अरविंद पाण्डेय उम्र 19 वर्ष निवासी बरछापारा सरकण्डा,

05. समृद्ध पाण्डेय पिता स्व. रामनाथ पण्डेय उम्र 34 वर्ष निवासी बरछापारा सरकण्डा,

06. मुकेश यादव पिता स्व. दिनेश यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बंधवापारा सरकण्डा,

07. समीर सोनवानी पिता लक्ष्मण सोनवानी उम्र 19 वर्ष निवासी इमलीभाठा जोगी आवास,

08. विरेन्द्र साहू पिता बैजनाथ साहू उम्र 21 वर्ष निवासी दाउबाबा मंदिर के पास धोबीपारा तोरवा थाना तोरवा जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...