ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला: मामूली टक्कर के बाद मांगे 10 हजार रुपए; हेलमेट से हमला कर पत्रकार को किया गंभीर घायल, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एक पत्रकार पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोलबाजार थाना क्षेत्र में आधी रात को प्रेस से घर लौट रहे एक पत्रकार पर हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, सांध्य दैनिक के पत्रकार रात में अपने काम से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में ठेले से मामूली टक्कर हो गई। इस बात को लेकर आरोपी बजरंग चौहान ने पत्रकार से 10 हजार रुपए की मांग की। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने पत्रकार के ही हेलमेट से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में पत्रकार के चेहरे और छाती पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनके चेहरे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। हमले के बाद घायल पत्रकार को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बजरंग चौहान मौदहापारा सहित शहर के कई थानों का हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाश है। घटना के बाद वह फरार हो गया था। गोलबाजार थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस घटना ने शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ सख्त संदेश दिया है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्... सीपत के पुष्पेंद्र दास महंत को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण IT सेल के सहसंयोजक ... सरकार का बड़ा फैसला; महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती को मंजूरी..मंत्री लक... भारत भूमि प्राणों से भी प्यारी, मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर को रहें तत्पर; स्वतंत्रता दिवस पर ब... उसलापुर स्टेशन पर ‘प्रीमियम’ सुविधा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा खानपान अनुभव; दक्षि... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का तराना, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां; ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं... भारत माता की भव्य महाआरती से गूंजा बिलासपुर, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर; स्वतंत्रता दिवस पर मा... खूंटाघाट में ‘मौत से सेल्फी’; खतरे की हद पार कर गए लोग..पुलिस ने मौके पर ही सिखाया सबक!