ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

गम्हरिया में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा: शादी से लौटते समय विवाद के बाद की गई हत्या; शव सड़क किनारे फेंककर फरार हुए आरोपी, दो आरोपी गिरफ्तार!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) गम्हरिया क्षेत्र में मिले 75 वर्षीय बुजुर्ग के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मामूली विवाद के बाद बुजुर्ग की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया था। 30 अप्रैल 2026 को थाना जशपुर को सूचना मिली थी कि ग्राम गम्हरिया स्थित अघोर आश्रम के पास खेत में पंडरीपानी निवासी बलराम उरांव (75 वर्ष) का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने लगातार संदिग्धों से पूछताछ की। मुखबिर की सूचना और ग्रामीणों के बयान के आधार पर पुलिस ने अरविंद कुजूर (40 वर्ष) और सुखनाथ बड़ा (50 वर्ष), दोनों निवासी पंडरीपानी, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि 29 अप्रैल की रात वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी मृतक ने कथित रूप से गुलेल से पत्थर मारने का प्रयास किया। इससे गुस्साए आरोपियों ने पास में रखी सरई लकड़ी से बुजुर्ग पर हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 2 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस पूरे प्रकरण में थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख, उपनिरीक्षक भागवत नायकर, साइबर सेल प्रभारी नसरुद्दीन अंसारी एवं प्रधान आरक्षक अनंत मिराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छोटी सी बात पर हुई यह घटना एक गंभीर अपराध में बदल गई। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...