BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; चरित्र शंका में पत्नी को जहर पिलाने की कोशिश: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी को चूहा मार दवा पिलाकर हत्या करने का प्रयास किया। मामले में सीपत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रामरतन सूर्यवंशी (65 वर्ष), निवासी ग्राम मचखंडा, थाना सीपत, अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करता था और अक्सर उसके साथ मारपीट एवं विवाद करता था। घटना 08 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 8 बजे की है, जब आरोपी ने घर में चूहों की समस्या का बहाना बनाकर अपनी पत्नी से चूहा मारने की दवा मंगवाई। दवा लाने के बाद आरोपी उसे कुम्हीहा खार के पास लकड़ी लाने के बहाने ले गया, जहां उसने जबरदस्ती पत्नी को जहर खिला दिया। जहर खाने के बाद महिला बेहोश हो गई, जिसे तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन दिन बाद होश में आने पर पीड़िता ने पूरी घटना अपने बेटे को बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सीपत में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। थाना प्रभारी के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई और उसे जल्द ही हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरुद्ध पहले भी हत्या और मारपीट के मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...