BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शिक्षक से मारपीट का मामला: मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारी पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा थाना शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए शिक्षक के साथ मारपीट करने के मामले में बिल्हा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कसडोल (जिला बलौदाबाजार) निवासी 34 वर्षीय नेतराम पैकरा ने 2 मई 2026 को थाना बिल्हा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वे ग्राम घोघरा में जनगणना/मतगणना कार्य में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान घोघरा निवासी निर्मल कुमार कांत (31 वर्ष) ने उनसे अभद्रता करते हुए “तुम कौन हो, क्या करने आए हो” कहकर विवाद शुरू किया और शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए उनके साथ मारपीट की। मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी ने टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने 3 मई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाकर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया तथा उसके विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। गिरफ्तार आरोपी निर्मल कुमार कांत (31 वर्ष), निवासी ग्राम घोघरा। इस कार्रवाई में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक संतोष यादव, आरक्षक अर्जुन जांगड़े एवं संतोष मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शासकीय कार्य में बाधा डालने और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार के मामलों में पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है, जिससे प्रशासनिक कार्यों की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!