ChhattisgarhRaftaar News Cg

इंस्टाग्राम रील के लिए स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा: युवक पर लगा भारी जुर्माना!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लिए खतरनाक स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में एक युवक द्वारा सड़क पर तेज रफ्तार और जोखिम भरे अंदाज में बाइक चलाकर वीडियो बनाना और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना पुलिस की नजर में आ गया। वायरल वीडियो की जांच में यह तमनार थाना क्षेत्र का पाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक की पहचान शाश्वत सिदार (20 वर्ष), निवासी ग्राम कुंजेमुरा के रूप में की। पूछताछ के दौरान युवक ने स्वीकार किया कि उसने खुद ही यह वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था। थाने में बुलाकर युवक को सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी के खतरों और कानूनी परिणामों के बारे में समझाया गया और कड़ी फटकार लगाई गई। इसके साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत खतरनाक ड्राइविंग के लिए उस पर भारी जुर्माना भी लगाया गया। इस कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि “सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह जानलेवा भी हो सकती है। कानून सबके लिए समान है, चाहे कोई किसी भी पृष्ठभूमि से जुड़ा हो।” रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के लिए नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सड़क सुरक्षा और आमजन की जान की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....