BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सुलह की बातचीत के दौरान हुआ विवाद: मोपका में चाकूबाजी से युवक की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना मोपका चौक क्षेत्र में आपसी विवाद सुलझाने गए युवकों पर हुए जानलेवा हमले में एक युवक की मौत हो गई। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों और 2 विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुड़ीपारा निवासी 19 वर्षीय अभय यादव ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बड़े पिता के बेटे ओमप्रकाश यादव का एक युवती से दोस्ती को लेकर 1 मई को कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसके बाद 2 मई की रात करीब 10:30 बजे ओमप्रकाश यादव अपने साथियों अभिषेक यादव, पंकज साहू और अजय साहू के साथ मोपका चौक स्थित कलकत्ता स्वीट्स के पास विवाद सुलझाने पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी आशीष सूर्यवंशी, महावीर सूर्यवंशी, रघुवीर सूर्यवंशी और दो नाबालिगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आशीष सूर्यवंशी ने चाकू से अभिषेक यादव के गले पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं ओमप्रकाश यादव को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ ही घंटों में सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी आशीष सूर्यवंशी (22 वर्ष), महावीर सूर्यवंशी (23 वर्ष), रघुवीर सूर्यवंशी (26 वर्ष)। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। छोटी सी कहासुनी ने हिंसक रूप लेकर एक युवक की जान ले ली। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर भरोसा बना हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...