BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर जेल में कैद अपराधि का इंस्टाग्राम एक्टिव, सिस्टम हुआ बेनकाब..सलाखों के पीछे से हिस्ट्रीशीटर का डिजिटल दबदबा.? प्रशासन पर उठे सवाल!

बिलासपुर: (भारतेन्दु कौशिक) बिलासपुर से एक बेहद चौंकाने वाला और सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर देने वाला मामला सामने आया है। जेल में बंद एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी का सोशल मीडिया अकाउंट धड़ल्ले से चल रहा है। सवाल सीधा है। क्या जेल के भीतर से ही डिजिटल खेल खेला जा रहा है? मामला हत्या के प्रयास के केस में सजा काट रहे हिस्ट्रीशीटर रितेश निखारे उर्फ मैडी से जुड़ा है। 6 मई 2023 को हुए गैंगवार और जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट ने उसे और उसके साथियों को 7 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। लेकिन अब जो सामने आया है, उसने सुरक्षा व्यवस्था की नींद उड़ा दी है। दरअसल रितेश निखारे का इंस्टाग्राम अकाउंट “swayam Maddy” इन दिनों पूरी तरह एक्टिव नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस अकाउंट पर उसकी खुद की फोटो हाल ही में स्टेटस के रूप में डाली गई है। यानी या तो जेल के भीतर से कोई खेल चल रहा है, या फिर बाहर बैठा कोई शख्स इस अकाउंट को ऑपरेट कर रहा है। अब सवालों की बौछार शुरू हो गई है। क्या जेल के अंदर अवैध मोबाइल फोन का इस्तेमाल हो रहा है? क्या सुरक्षा व्यवस्था इतनी कमजोर हो चुकी है कि आरोपी अंदर बैठकर भी बाहर की दुनिया से जुड़ा हुआ है? या फिर किसी करीबी के पास उसके लॉगिन डिटेल्स हैं, जो इस पूरे खेल को चला रहा है? यह मामला सामने आते ही जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अगर आरोपी खुद सोशल मीडिया चला रहा है, तो यह सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जाएगी और अगर बाहर से कोई यह अकाउंट चला रहा है, तो यह भी जांच का विषय है कि आखिर किसकी मिलीभगत से यह सब हो रहा है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सभी की एक ही मांग है।निष्पक्ष और कड़ी जांच। ताकि सच्चाई सामने आए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है। लेकिन यह घटना एक बड़ा सवाल छोड़ गई है। क्या जेल की सलाखों के पीछे भी अपराधी सिस्टम से आगे निकल चुके हैं? अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और कब तक इस डिजिटल खेल का सच सामने आता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्... सीपत के पुष्पेंद्र दास महंत को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण IT सेल के सहसंयोजक ... सरकार का बड़ा फैसला; महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती को मंजूरी..मंत्री लक... भारत भूमि प्राणों से भी प्यारी, मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर को रहें तत्पर; स्वतंत्रता दिवस पर ब... उसलापुर स्टेशन पर ‘प्रीमियम’ सुविधा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा खानपान अनुभव; दक्षि... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का तराना, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां; ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं... भारत माता की भव्य महाआरती से गूंजा बिलासपुर, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर; स्वतंत्रता दिवस पर मा... खूंटाघाट में ‘मौत से सेल्फी’; खतरे की हद पार कर गए लोग..पुलिस ने मौके पर ही सिखाया सबक!