BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर जिला ग्रामीण कार्यालय में ध्वजारोहण, नेताओं ने संगठन विस्तार का लिया संकल्प!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला ग्रामीण भाजपा कार्यालय में मंगलवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा विधिवत ध्वजारोहण के साथ हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए पार्टी के गौरवशाली इतिहास और कार्यकर्ताओं के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को और मजबूत करने तथा शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। वहीं, मुख्य वक्ता के रूप में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि 1980 में स्थापना के समय जिस अंत्योदय के लक्ष्य को पार्टी ने अपनाया था, वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी सांगठनिक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण के साथ महान विभूतियों के तैलचित्रों पर माल्यार्पण किया गया। परिसर “भारत माता की जय” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में जिला ग्रामीण भाजपा के पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। अंत में मिठाई वितरण कर स्थापना दिवस की खुशियां मनाई गईं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!