BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर पुलिस पर किन्नरों की बेरहमी से पिटाई का आरोप, SSP से की गई शिकायत..पिटाई में दो किन्नर घायल, पुलिस ने कहा— अवैध वसूली की मिल रही थीं शिकायतें!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत भोजपुरी टोल प्लाजा पर भीख मांग रहे किन्नरों के साथ पुलिस द्वारा की गई कथित मारपीट का मामला सामने आया है। किन्नर समुदाय ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवार को एसएसपी रजनेश सिंह से शिकायत की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। किन्नरों ने आरोप लगाया है कि बीते 23 मई की रात लगभग 9 बजे रज्जो और रूबी नामक दो किन्नर भोजपुरी टोल प्लाजा के पास रुपए मांग रहे थे। तभी पेट्रोलिंग वाहन से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से भगाया और विरोध करने पर लाठी से दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। इस हमले में दोनों किन्नरों को गंभीर चोटें आई हैं। किन्नर समुदाय की नायक राजा खान ने बताया कि समुदाय के लोग क्षेत्र विभाजन के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में भीख मांगते हैं। हिर्री क्षेत्र में सरोजनी किन्नर की अगुवाई में कुछ किन्नर काम करते हैं। पीड़ित किन्नरों ने बताया कि वे पिछले 10 साल से उसी जगह भीख मांगकर जीवन-यापन कर रहे हैं, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बर्बरता की। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने आरोपों को खारिज किया है। अफसरों का कहना है कि शहर के आउटर क्षेत्र में रात के समय कुछ किन्नरों द्वारा ट्रक चालकों और राहगीरों को रोककर अवैध वसूली की जा रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई है, केवल हटाने की प्रक्रिया की गई थी। किन्नरों ने SSP की अनुपस्थिति में डीएसपी रोशन आहुजा को ज्ञापन सौंपा और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...