ChhattisgarhRaftaar News Cg

नक्सली हमले में शहीद राजा राम इक्का को श्रद्धांजलि; वीर सपूत के साहस और बलिदान को किया याद, पुण्यतिथि पर भावुक हुआ गांव!

रायगढ़: (भारतेन्दु कौशिक) नक्सली हमले में शहीद हुए बहादुर सिपाही राजा राम इक्का की पुण्यतिथि पर सोमवार को उनके पैतृक गांव कामराई में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूरा गांव अपने वीर सपूत के सम्मान में एकत्रित हुआ और श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। गौरतलब है कि 6 अप्रैल 2010 को दंतेवाड़ा जिले के ताड़मेटला गांव में नक्सलियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ की 62वीं बटालियन पर बड़ा हमला किया था। इस भीषण हमले में सिपाही राजा राम इक्का सहित 76 जवान शहीद हो गए थे, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर बिलासपुर की ओर से सहायक कमांडेंट कलावती ठाकुर अपनी टीम के साथ पहुंचीं और शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गांव के सरपंच मनोहर माजी, कापू थाना प्रभारी इगेश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शहीद के परिजनों—दादी राची इक्का, बेटी रेश्मा इक्का और अन्य परिवारजनों ने नम आंखों से अपने वीर बेटे को याद किया। पूरे माहौल में गर्व और भावनाओं का संगम देखने को मिला। सहायक कमांडेंट कलावती ठाकुर ने कहा कि सिपाही राजा राम इक्का और उनके साथियों का बलिदान देश हमेशा याद रखेगा। उनका साहस और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। शहीद राजा राम इक्का का नाम सीआरपीएफ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उनका बलिदान न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। ऐसे वीर सपूत को शत-शत नमन, जिनकी बदौलत देश सुरक्षित है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...