BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; बायपास पर डोडा-पोस्ता की बड़ी खेप के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार..ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी, पुलिस ने दबोचा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीले पदार्थ डोडा-पोस्ता के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3.264 किलोग्राम डोडा-पोस्ता जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 45 हजार रुपये बताई गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को अड्डेबाजी चेकिंग के समय मुखबिर से सूचना मिली कि महमंद बायपास रोड पर चार संदिग्ध युवक एक थैले के साथ खड़े हैं और मादक पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही चारों युवक भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद प्लास्टिक के थैले से छह पारदर्शी पॉलिथीन में रखा 3.264 किलोग्राम प्रतिबंधित डोडा-पोस्ता बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनमोहन सिंह कल्ले उर्फ मोना (45), हाल मुकाम जोगीपुर, चकरभाठा (मूल निवासी लुधियाना, पंजाब), सुरजीत सिंह (45) निवासी अमृतसर (पंजाब), पुष्पराज जांगड़े (36) निवासी मुंगेली तथा सुरेंद्र ध्रुव (25) निवासी रहंगी, चकरभाठा के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी मादक पदार्थ रखने या बिक्री करने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 15(बी), 18(सी) एवं 22(बी) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....