ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

’ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई; अवैध कबाड़ से भरा वाहन जब्त..5 लाख की संपत्ति बरामद!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक माजदा वाहन को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई में करीब 5 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति बरामद की गई है। मामला खरसिया चौकी क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक टाटा माजदा वाहन में भारी मात्रा में अवैध कबाड़ लोड कर खरसिया की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना साइबर स्टाफ और चौकी खरसिया पुलिस की संयुक्त टीम ने रायगढ़ बायपास रोड के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और जांच शुरू की। जांच के दौरान वाहन में बड़ी मात्रा में कबाड़—लोहे के टुकड़े, छड़, टीन और जंग लगे तार—लोड पाए गए। वाहन चालक टीपू मनिहार (34), निवासी तुर्रीभांठा बायपास रोड खरसिया से कबाड़ के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाया। इस पर पुलिस चालक को खरसिया चौकी लेकर आई और पूछताछ की। वाहन में चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35 (क)(ड) तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई करते हुए माजदा वाहन सहित उसमें लोड 4180 किलोग्राम कबाड़ जब्त कर लिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और कबाड़ के स्रोत व अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...