BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत पुलिस का ‘चेतना’ अभियान; इस जगह पर रेड मार कर शराब तस्कर भाइयों को दबोचा..25 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह के कड़े निर्देशन में चलाए जा रहे ‘चेतना विरुद्ध नशा अभियान’ के अंतर्गत सीपत पुलिस की टीम ने ग्राम धौराकोना में दबिश देकर अवैध शराब के काले धंधे में लिप्त दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीपत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम धौराकोना में लीलागर नदी के किनारे कुछ लोग बड़े पैमाने पर महुआ शराब की तस्करी और बिक्री करने की फिराक में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल योजनाबद्ध तरीके से मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई की। पुलिस की अचानक हुई इस दबिश से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने लीलागर नदी के पास से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। जांच और पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान मंजय धनवार, उम्र 25 वर्ष और उसके छोटे भाई होरीलाल धनवार, उम्र 23 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम धौराकोना के रूप में हुई। पुलिस ने जब मौके पर तलाशी ली, तो आरोपियों के पास से कुल 25 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6300 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर ही शराब को विधिवत जप्त कर सील कर दिया। नशे के इस अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए सीपत पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गैर-जमानती अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....