BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में फर्जी तरीके से किसान की जमीन पर लोन..पीड़ित ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मस्तूरी तहसील अंतर्गत ग्राम जैतपुर के एक किसान के साथ फर्जीवाड़े का गंभीर मामला सामने आया है, जहां उसकी पैतृक कृषि भूमि को बिना जानकारी के बंधक रखकर लाखों रुपये का लोन ले लिया गया। ग्राम जैतपुर निवासी 63 वर्षीय किसान पदुम कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उनकी पैतृक कृषि भूमि, जो राजस्व अभिलेखों में उनके नाम दर्ज है, उसको किसी अन्य व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ीपूर्वक बैंक में गिरवी रख दिया गया। इस जमीन पर लगभग 12 लाख रुपये का लोन भारतीय स्टेट बैंक, शाखा मस्तूरी से लिया गया है। पीड़ित किसान को इस फर्जी लोन की जानकारी 2 जनवरी 2026 को तब हुई, जब बैंक के शाखा प्रबंधक स्वयं उनके घर पहुंचे और उन्हें इस संबंध में अवगत कराया। इस मामले में बिसाहू लाल गोंड़, निवासी मल्हार, पर आरोप लगाया गया है कि उसने नाम की समानता का अनुचित लाभ उठाकर उक्त जमीन को बैंक में बंधक रखकर लोन लिया. पीड़ित ने 20 जनवरी 2026 को बैंक शाखा मस्तूरी में लिखित आवेदन देकर जमीन को बंधन मुक्त करने की मांग की थी। उनका कहना है कि जमीन बंधक होने के कारण उन्हें खेती के लिए खाद, बीज और अन्य ऋण लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान ने स्पष्ट किया है कि उनका भारतीय स्टेट बैंक की उक्त शाखा में कोई खाता नहीं है और न ही उन्होंने कभी बैंक से कोई लेन-देन किया हैं. पीड़ित ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि फर्जी लोन लेने और उसे पास करने वाले दोनों ही अपराधी हैं और इन्हें सख्त सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो। यह मामला न केवल बैंकिंग प्रणाली की लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि किसानों की जमीन सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...