ChhattisgarhRaftaar News Cg

भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से दो युवकों की मौत……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जगदलपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के धरमपुरा सब्जी मार्केट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में आ रही बस ने सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। मृतकों की पहचान राजेश बघेल (21) और प्रिंस बघेल (18) के रूप में हुई है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने बताया कि दुर्घटना में दो युवकों की मौत हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत! बिलासपुर; शिक्षक सिर्फ पढ़ाएं नहीं, संस्कार भी गढ़ें: कलेक्टर संजय अग्रवाल, दो दिन में लक्ष्य पूरा क... बिलासपुर; 3 से 6 हजार में कैसे चलेगा घर..वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कोटवारों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्... सीपत; खेल मैदान के नाम पर 1.30 लाख का भुगतान, काम नहीं होने का आरोप, सरपंच पर गबन के आरोप! बिलासपुर; नकटी विस्थापन के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन: मुख्यमंत्री का पुतला फूंका..बेघर परिवारों...