ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायगढ़ में अपहरण कांड का खुलासा: युवक सकुशल बरामद, झारखंड से तीन आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) लैलूंगा पुलिस ने अपहरण के सनसनीखेज मामले का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर तीन आरोपियों को झारखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार, मुड़ागांव रामनाथपुर निवासी शिवप्रसाद बंजारा ने थाना लैलूंगा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 मई 2026 की दोपहर उनका 26 वर्षीय पुत्र रवि नारायण बंजारा का झारखंड से आए तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। शिकायत में बताया गया कि आरोपी दो स्कॉर्पियो वाहनों से उनके घर पहुंचे और 12 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद करते हुए रवि बंजारा के साथ मारपीट कर उसे जबरन वाहन में बैठाकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना लैलूंगा पुलिस ने तत्काल अपहरण का मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने झारखंड के रांची में दबिश दी और अपहृत युवक को आरोपियों के कब्जे से सकुशल मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपी पवन साहू (30), विष्णु साहू (22) और नरेंद्र उर्फ नरेश साहू (27) को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया। तीनों आरोपी झारखंड के रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को स्वीकार कर लिया। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दोनों स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 14 MU 1197 एवं JH 01 DV 6413 को जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में मामला व्यापारिक लेन-देन विवाद से जुड़ा पाया गया है। थाना लैलूंगा में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 156/2026 के तहत धारा 140(2) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी अनिल सोनी, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव, उप निरीक्षक चन्द्र कुमार सिंगार, प्रधान आरक्षक एडमोन खेस तथा पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा क कानून को हाथ में लेकर किसी व्यक्ति को डराना, धमकाना या अपहरण जैसी वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्... सीपत के पुष्पेंद्र दास महंत को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण IT सेल के सहसंयोजक ... सरकार का बड़ा फैसला; महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती को मंजूरी..मंत्री लक... भारत भूमि प्राणों से भी प्यारी, मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर को रहें तत्पर; स्वतंत्रता दिवस पर ब... उसलापुर स्टेशन पर ‘प्रीमियम’ सुविधा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा खानपान अनुभव; दक्षि... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का तराना, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां; ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं... भारत माता की भव्य महाआरती से गूंजा बिलासपुर, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर; स्वतंत्रता दिवस पर मा... खूंटाघाट में ‘मौत से सेल्फी’; खतरे की हद पार कर गए लोग..पुलिस ने मौके पर ही सिखाया सबक!