ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शराब के लिए मां से पैसे मांगने पर बेटे ने की मारपीट, आरोपी पुत्र न्यायिक रिमांड पर भेजा गया!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना अकलतरा क्षेत्र में शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर मां से मारपीट और गाली-गलौज करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुराना थाना के पास अकलतरा निवासी मीना बाई बांधेकर ने थाना अकलतरा में शिकायत दर्ज कराई कि 10 मई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे उनका बेटा अमन बांधेकर शराब के नशे में घर पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। मां द्वारा पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगा। मामले की सूचना मिलते ही थाना अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 256/2026 के तहत धारा 119(1) एवं 351(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी अमन बांधेकर (20 वर्ष) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा सहित थाना अकलतरा स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्... सीपत के पुष्पेंद्र दास महंत को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण IT सेल के सहसंयोजक ... सरकार का बड़ा फैसला; महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती को मंजूरी..मंत्री लक... भारत भूमि प्राणों से भी प्यारी, मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर को रहें तत्पर; स्वतंत्रता दिवस पर ब... उसलापुर स्टेशन पर ‘प्रीमियम’ सुविधा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा खानपान अनुभव; दक्षि... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का तराना, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां; ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं... भारत माता की भव्य महाआरती से गूंजा बिलासपुर, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर; स्वतंत्रता दिवस पर मा... खूंटाघाट में ‘मौत से सेल्फी’; खतरे की हद पार कर गए लोग..पुलिस ने मौके पर ही सिखाया सबक!