ChhattisgarhRaftaar News Cg

शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद हुआ धमाका: सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) कुम्हारी थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर हुए भीषण सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो बहनें, उनके पिता तथा डेढ़ साल की मासूम बच्ची शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। बताया जा रहा है कि बिजली वायरिंग में खराबी आने से आग भड़की, जो धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गई। आग किचन तक पहुंचने के बाद वहां रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना जोरदार था कि पूरे घर में आग की लपटें फैल गईं। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे और बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। बताया जा रहा है कि उस वक्त सभी लोग सो रहे थे। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान घर के भीतर से चार जले हुए शव बरामद किए गए। मृतकों में एक शादीशुदा महिला, उसकी बहन, उनके पिता और डेढ़ साल की बच्ची शामिल हैं। हादसे में मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट से लगी आग और उसके बाद सिलेंडर ब्लास्ट होना बताया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...