ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

महिला से दुष्कर्म का मामला: परिचित रिश्तेदार ने दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना कापू क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय महिला ने थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 दिसंबर 2025 की शाम वह अपने पति और बच्चों के साथ घर पर मौजूद थी। इसी दौरान परिचित रिश्तेदार सुधीर किस्पोट्टा उनके घर पहुंचा और महिला के पति को पैसे देकर दूसरे गांव शराब लाने के बहाने भेज दिया। आरोप है कि पति के घर से जाने के बाद आरोपी ने महिला को अकेला पाकर उसके विरोध के बावजूद जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने किसी को जानकारी देने पर धमकी भी दी और मौके से फरार हो गया। लोकलाज के भय से महिला ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई, लेकिन बाद में साहस जुटाकर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला की रिपोर्ट पर थाना कापू पुलिस ने आरोपी सुधीर किस्पोट्टा के खिलाफ अपराध क्रमांक 82/2026 के तहत धारा 64(2)(f) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज किया। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया और वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी सुधीर किस्पोट्टा (54 वर्ष) थाना कापू क्षेत्र के पखनाकोट गांव का निवासी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक सुमेश गोस्वामी एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्... सीपत के पुष्पेंद्र दास महंत को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण IT सेल के सहसंयोजक ... सरकार का बड़ा फैसला; महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती को मंजूरी..मंत्री लक... भारत भूमि प्राणों से भी प्यारी, मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर को रहें तत्पर; स्वतंत्रता दिवस पर ब... उसलापुर स्टेशन पर ‘प्रीमियम’ सुविधा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा खानपान अनुभव; दक्षि... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का तराना, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां; ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं... भारत माता की भव्य महाआरती से गूंजा बिलासपुर, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर; स्वतंत्रता दिवस पर मा... खूंटाघाट में ‘मौत से सेल्फी’; खतरे की हद पार कर गए लोग..पुलिस ने मौके पर ही सिखाया सबक!