BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर नगर निगम के वार्ड 29 सहित 19 पदों पर होंगे उपचुनाव: नगरीय निकाय एवं पंचायत उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू, 1 जून को मतदान!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 मई निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 19 मई को होगी, जबकि 21 मई तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। सभी पदों के लिए मतदान 1 जून 2026 को कराया जाएगा। जिले में नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 29 में पार्षद पद सहित 2 सरपंच और 16 पंच पदों के लिए उपचुनाव कराया जाएगा। पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र जिला कलेक्टोरेट स्थित कक्ष क्रमांक 25 में स्वीकार किए जाएंगे, जबकि पंचायत उपचुनाव हेतु संबंधित जनपद पंचायत कार्यालयों में नामांकन जमा होंगे। नगर निगम चुनाव के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी डॉ. ज्योति पटेल को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। वहीं पंचायत चुनावों के लिए संबंधित तहसीलदारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रिक्त सरपंच पदों में विकासखंड मस्तुरी के केंवटाडीह (भूतहा) और बिल्हा विकासखंड के मानिकपुर ग्राम पंचायत शामिल हैं। केंवटाडीह में पूर्व सरपंच पंचराम गोड़ के आकस्मिक निधन के कारण पद रिक्त हुआ, जबकि मानिकपुर में पूर्व पंचायत चुनाव के दौरान एक भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं होने से यह पद खाली रहा। इसके अलावा 16 पंच पदों के लिए भी चुनाव होंगे, जिनमें बिल्हा विकासखंड के 3, मस्तुरी के 6 तथा कोटा विकासखंड के 7 पद शामिल हैं। निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील कर दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव संचालन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। चुनाव प्रचार के दौरान रैली, जुलूस एवं लाउडस्पीकर की अनुमति देने के लिए एसडीएम और तहसीलदारों को अधिकृत किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
पति को दूसरी पत्नी को ज्यादा महत्व देने से नाराज महिला ने सौतन की हत्या...छह महीने तक रची साजिश, आरो... दो बाघों की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई! अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2.17 लाख की उगाही: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाए आपत्तिजनक फोट... बिलासपुर में 200 करोड़ के अस्पताल पर सियासत गरम; कांग्रेस ने पूछा- जनता के अस्पताल में PPP मॉडल क्यो... बिलासपुर; बेलटुकरी गांव में दबिश..6 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त; आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, महिला ... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्नीशियन से 9.50 लाख की ठगी: मैरिज ब्यूरो के जरिए किया संपर्क; शादी और... लोककला, शास्त्रीय संगीत, नृत्य, नाट्य एवं वाद्ययंत्र प्रस्तुतियों के लिए होगा चयन, प्रदेश की सांस्कृ... सीपत कन्या विद्यालय में प्रवेश उत्सव: नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक-मिठाई से स्वागत, मेधावी छात्रा को 5... बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कार्यकारिणी को मिली मंजूरी; राजू सूर्यवंशी बने महामंत्री..प्रदेश कांग... बिलासपुर; कोटा में बिजली खंभे पर चढ़े ठेका कर्मचारी की करंट से मौत; मरम्मत के दौरान हुआ हादसा, सुरक्...