BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; उर्स जुलूस में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) उर्स पर्व के दौरान संदल जुलूस में चाकू लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले दो युवकों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार उर्स त्योहार के अवसर पर घोड़ादाना स्कूल तारबहार से संदल की एक टोली चादर लेकर निकली थी। पुलिस लाइन के पास डांस के दौरान पैर टकराने को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी हर्ष खांडे हाथ में चाकू लहराकर लोगों को डराने लगा। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गया। बाद में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार बड़ा चाकू बरामद किया गया। इसी तरह तालापारा सिविल लाइन क्षेत्र से निकली दूसरी संदल टोली के दौरान मगरपारा चौक के पास आरोपी अब्दुल अजीम खान हाथ में धारदार चापड़नुमा हथियार लहराते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर हथियार जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों में हर्ष खांडे (18) निवासी घोड़ादाना स्कूल के पास तारबहार तथा अब्दुल अजीम खान (18) निवासी मरीमाई तालापारा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बड़ा धारदार चाकू एवं एक चापड़नुमा हथियार जब्त किया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की गई है। बिलासपुर पुलिस ने कहा है कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने और आम लोगों में दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...