ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पुरानी रंजिश में चाचा ने भतीजे की उंगली दांत से काटी, आरोपी गिरफ्तार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुड़गा में पुरानी रंजिश को लेकर एक चाचा ने अपने ही भतीजे पर हमला कर उसकी उंगली दांत से काट दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डुड़गा निवासी अमित कुमार यादव (30 वर्ष) मजदूरी करने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ रानीसराय गया हुआ था। 23 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे गांव लौटने के बाद वह अपनी दादी सोनकुंवर यादव से मिलने उनके घर पहुंचा था। इसी दौरान उसका चाचा रवि यादव पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि रवि यादव ने पहले गाली-गलौच की और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए अमित यादव पर हमला कर दिया। विवाद के दौरान आरोपी ने अमित यादव के दाहिने हाथ की इंडेक्स उंगली को दांत से काट दिया, जिससे उंगली अलग हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक ने थाना पामगढ़ पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि यादव (35 वर्ष) निवासी डुड़गा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3) एवं 118(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक राजेश कोसले, आरक्षक भुनेश्वर पटेल एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; सकरी पुलिस ने घंटों में सुलझाई चोरी की वारदात: डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम की मदद से मिली सफ... खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार, 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त! बिलासपुर; अटल आवास में पानी को लेकर फूटा जनाक्रोश, महिलाओं ने खोला निगम-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा: पेय... बिलासपुर में पोस्टर कील मुक्त अभियान: पेड़ों से हटाए पोस्टर-बैनर और कीलें, वृक्ष संरक्षण का दिया संद... बिलासपुर; संत गाडगे बाबा के आदर्शों से बनेगा समरस और विकसित छत्तीसगढ़: बोदरी में 150वीं जयंती समारोह... बिलासपुर; बिजली कर्मी की संदिग्ध मौत...शव मिलने से सनसनी: करंट से गई जान या रची गई हत्या की साजिश? श... बिलासपुर; लापता बुजुर्ग की पेड़ में लटकी मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भाजयुमो ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ बिलासपुर; नारायण ई-टेक्नो स्कूल की जांच तेज करने की मांग, एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन! बिलासपुर; डेढ़ करोड़ की लागत से बदला भारती नगर मुक्तिधाम का स्वरूपअवलोकन कर, लगाए नीम के पौधे: 35 सी...