BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; ढाबे के बाहर अवैध वसूली: वाहन चालक और हेल्पर से मारपीट; ट्रक का शीशा भी तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा थाना पुलिस ने वाहन खड़ा करने के नाम पर अवैध वसूली और मारपीट करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने वाहन चालक और हेल्पर के साथ मारपीट करने के साथ वाहन का सामने का शीशा भी तोड़ दिया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना बिल्हा में प्रार्थी सनोज कुमार यादव (32 वर्ष), निवासी बिल्हा मोड़ थाना हिर्री ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 मई 2026 को मुढीपार टोल प्लाजा के पास ढाबे के बाहर वाहन खड़ा करने के नाम पर आरोपी मिथलेश गेंदले द्वारा अवैध रूप से पैसे की मांग की गई। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने चालक और हेल्पर के साथ मारपीट की तथा वाहन के सामने का कांच तोड़कर नुकसान पहुंचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी मिथलेश गेंदले (28 वर्ष), निवासी मुढीपार थाना बिल्हा को 10 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 252/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उपनिरीक्षक जी.एल. चंद्राकर, प्रधान आरक्षक अमर चंद्रा, आरक्षक अर्जुन जांगड़े एवं संतोष मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...