ChhattisgarhRaftaar News Cg

दल्लीराजहरा में दर्दनाक हादस: सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, तीन मजदूरों की मौत…राहत-बचाव कार्य में जुटा प्रशासन!

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) दल्लीराजहरा क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसा दास पान ठेला चौक के पास बीएसपी की सीवरेज लाइन बिछाने के दौरान हुआ, जहां गहरी खुदाई के बीच अचानक मिट्टी धंसने से मजदूर मलबे में दब गए। जानकारी के अनुसार, करीब 10 फीट गहरी खुदाई में मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया और वहां मौजूद मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे में किशुन कुमार, राकेश कुमार और बैशाखिन नामक महिला मजदूर की मौत की पुष्टि हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि एक शव बरामद कर लिया गया था, जबकि अन्य मजदूरों की तलाश अभियान चलाकर की गई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गहरी खुदाई के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। हादसे के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....