ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

12वीं हिंदी पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: 4 दिन की रिमांड के बाद आरोपी को भेजा गया जेल!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं हिंदी परीक्षा का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया में वायरल होने के मामले में रायपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी वेणु जंघेल को गिरफ्तार कर लिया है। थाना कोतवाली पुलिस और रायपुर क्राइम ब्रांच एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को बिलासपुर से पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रश्नपत्र लीक होने और सोशल मीडिया में वायरल होने की सूचना मिलने पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त मध्य जोन के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर तकनीकी और तथ्यात्मक जांच की जा रही थी। जांच के दौरान यह सामने आया कि मामले से जुड़े कई लोग डिजिटल साक्ष्यों को मिटाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने साइबर तकनीकी सहायता से डिलीटेड डेटा, मोबाइल चैट, सोशल मीडिया गतिविधियों और आर्थिक लेन-देन का विश्लेषण किया। करीब 50 से अधिक छात्रों और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ के बाद पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंच सकी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वेणु उर्फ वेणु जंघेल (19 वर्ष) निवासी ग्राम बरसरा, जिला बेमेतरा तथा वर्तमान निवासी लक्ष्मी नगर, गोकुल नगर क्षेत्र रायपुर के रूप में हुई है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी 12वीं के छात्रों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के एवज में लगभग 3000 रुपये तक वसूलता था। प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए डिजिटल साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस उपायुक्त मध्य जोन द्वारा 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। रायपुर पुलिस और एसीसीयू की टीम ने तकनीकी निगरानी, डिजिटल ट्रैकिंग और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया। चार दिन की पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने पेपर लीक से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। पूछताछ में अन्य लोगों की संलिप्तता, प्रश्नपत्र प्रसारित करने के तरीके और आर्थिक लेन-देन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनकी जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना भी बनी हुई है। थाना कोतवाली रायपुर द्वारा प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्... सीपत के पुष्पेंद्र दास महंत को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण IT सेल के सहसंयोजक ... सरकार का बड़ा फैसला; महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती को मंजूरी..मंत्री लक... भारत भूमि प्राणों से भी प्यारी, मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर को रहें तत्पर; स्वतंत्रता दिवस पर ब... उसलापुर स्टेशन पर ‘प्रीमियम’ सुविधा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा खानपान अनुभव; दक्षि... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का तराना, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां; ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं... भारत माता की भव्य महाआरती से गूंजा बिलासपुर, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर; स्वतंत्रता दिवस पर मा... खूंटाघाट में ‘मौत से सेल्फी’; खतरे की हद पार कर गए लोग..पुलिस ने मौके पर ही सिखाया सबक!